Nainital-Haldwani News

आप के प्लान को जनता तक पहुंचाने के लिए हल्द्वानी आएंगे दिल्ली के कैबिनेट मंत्री

आप के प्लान को जनता तक पहुंचाने के लिए हल्द्वानी आएंगे दिल्ली के कैबिनेट मंत्री
Ad

हल्द्वानी: चुनावों के नजदीक आते ही आम आदमी पार्टी ने भी अपना चुनावी प्रचार तेज कर दिया है। इसी क्रम में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन का हल्द्वानी विधानसभा आगमन पर आप पार्टी द्वारा दिनांक 2 दिसम्बर, 2021 को सायं 3 बजे दिन गुरुवार स्थान मुजाहिद चौक, गफ्फारी मस्जिद के सामने, लाइन नंबर 17, हल्द्वानी में मंत्री का जनसभा कार्यक्रम आयोजित होना है।

ADVERTISEMENTS Ad

जिसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं में विशेष जोश देखने को मिल रहा है। हल्द्वानी में विधनसभा प्रभारी/प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू के नेतृत्व में हर बूथ पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और राज्य के लोगों को बता रहे हैं कि राज्य की राजनीति में बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी का सत्ता में आना क्यों जरूरी है।

आप नेता समित टिक्कू का कहना है कि राज्य की जनता राज्य में विकास की एक नई राजनीति देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि यहां की जनता ने कांग्रेस और भाजपा दोनों की सरकारें देख ली हैं, दोनों ने जनता को छला है और इस बार आप इस चुनाव में जनता के सामने राष्ट्रीय दलों के विकल्प के रूप में खड़ी है और उन्हें यहां की जनता का पूरा साथ मिल रहा है जिसके अच्छे परिणाम जल्द ही देखने को मिलेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top