Nainital-Haldwani News

केजरीवाल का हल्द्वानी दौरा, 19 सितंबर को जनता से करेंगे संवाद

केजरीवाल का हल्द्वानी दौरा, 19 सिंतबर को जनता से करेंगे संवाद
Ad

हल्द्वानी: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 19 सितंबर को हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। उत्तराखंड चुनाव में आप आदमी पार्टी पूरी तैयारी के साथ उतर रही है और इसलिए अब राष्ट्रीय चेहरे को आगे कर दिया गया है। राष्‍ट्रीय संयोजक और द‍िल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरव‍िंद केजरीवाल उत्तराखंड में तमाम दौरे करेंगे और अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। केजरीवाल 19 सितंबर को अपने हल्द्वानी दौरे में जनता से संवाद करेंगे। साल 2022 में होने वाले चुनाव के लिए आप ने कर्नल अजय कोठ‍ियाल को अपना सीएम उम्मीदवार बनाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया हल्द्वानी का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने इस दौरान जनता से संवाद किया था और भाजपा पर छल करने का आरोप लगाया था। आप आदमी पार्टी बड़े मंचों से राज्य सरकार पर बार-बार सीएम बदलने को लेकर निशाना साध रही है।

दिल्ली में तीन बार सत्ता हासिल कर चुकी आप उत्तराखंड में फ्रंटफुट पर खेलने के मूड में नजर आ रही है। उत्तराखंड आप के वरिष्ठ नेता अब चुनाव लड़ने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए विधानसभा क्षेत्र में भी घूम रहे हैं। इसके अलावा बिजली फ्री के मुद्दे को सबसे ज्यादा जनता के बीच में लाया जा रहा है।

उत्तराखंड में आप ने सभी 70 सीटो पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इससे पहले पंजाब और गोवा में भी आप ने विधानसभा चुनावों में अपनी किस्मत अजमाई थी। अरविंद केजरीवाल के दौरे को लेकर आप के ट्विटर पेज पर पुष्टि हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top