Election Talks

भाजपा और कांग्रेस के बाद AAP की चाल, उत्तराखंड में रुकने आ रहे हैं केजरीवाल!

Ad

हरिद्वार: प्रदेश में विधानसभा चुनावों को अब गिने चुने दिन ही बाकी रह गए हैं। ऐसे में सभी राजनैतिक दल अपनी पूरी ताकत के साथ प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की तरह ही आम आदमी पार्टी (आप) के भी बड़े बड़े नेता उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। हर कोई अपनी पार्टी की नीतियों को लेकर जनता के बीच जा रहा है। इसी कड़ी में अब आप की कमान संभालने खुद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल अपने सातवें दौरे पर उत्तराखंड आ रहें हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो केजरीवाल छह से आठ फरवरी तक हरिद्वार में रहने वाले हैं। वे यहां रहकर कान्क्लेव में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में डोर टू डोर प्रचार करेंगे। आप पदाधिकारियों का कहना है कि अभी मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। जब प्रोग्राम जारी होगा तो इस बाबत सूचना दी जाएगी।

गौरतलब है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता जैसे पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह से लेकर हरियाणा के सीएम खट्टर आदि और कांग्रेस पार्टी के सीनियर लीडर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी से लेकर राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, दिग्विजय सिंह आदि उत्तराखंड आ रहे हैं। ऐसे में आप भी अब पीछे नहीं रहने वाली। पार्टी के प्रचार की जिम्मेदारी खुद दिल्ली के सीएम केजरीवाल संभालने वाले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top