Election Talks

मंत्री जी ने कर दिया बड़ा दावा, उत्तराखंड में AAP जीतेगी 45 सीटों से ज्यादा…

Ad

देहरादून: प्रदेश के चुनावी समर में सभी राजनीतिक दल बारी बारी चाल चल रहे हैं कोई जमीनी स्तर पर एक दूसरे की टांग खींच रहा है तो कोई बयानबाजी से आगे निकल रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि इस बार आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में 45 सीटें जीत कर सरकार बनाने जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन एक दिवसीय दौरे पर देहरादून आए थे। मंगलवार को उन्होंने रायपुर, धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में जाकर डोर टू डोर प्रचार प्रसार किया। इस दौरान वह डोईवाला में भी प्रचार करने गए। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कई लोगों से जनसंपर्क किया इस दौरान उन्होंने प्रत्याशी राजू मौर्य केतन के पक्ष में वोट डालने की अपील की।

सत्येंद्र जैन ने चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए आप कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। जिसके बाद वो रायपुर विधानसभा पहुंचे जहां उन्होंने आप के उम्मीदवार नवीन पिरशाली के लिए प्रचार किया। फिर उन्होंने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में भी प्रचार प्रसार किया मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना था कि उन्हें हर जगह का माहौल देखकर काफी खुशी हुई।

स्वास्थ्य मंत्री जैन ने कहा कि जनता अपना मन बना चुकी है। इस बार ना कांग्रेस, ना बीजेपी बल्कि आम आदमी पार्टी की सरकार उत्तराखंड में बनने जा रही है। उन्होंने कहा यह आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता ही है, जिसके कारण बीजेपी ने अपना 60 पार का नारा बदल दिया है। इस बार आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में सरकार बनाएगी और 45 से ज्यादा सीटें लेकर आएगी। देखना होगा कि 10 मार्च को घोषित होने वाले नतीजों में मंत्री जी का यह दावा कितना सच साबित होता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top