Haridwar News

पति से विवाद के बाद हरिद्वार पहुंची दिल्ली की महिला, फ्लाईओवर पर उठाया ऐसा कदम कि मच गया हड़कंप

Ad

Haridwar News : Woman Injury : Flyover Incident : Police Investigation : हरिद्वार में शनिवार को एक महिला फ्लाईओवर से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार दिल्ली के शांतिनगर क्षेत्र की रहने वाली प्रियंका पारिवारिक विवाद के बाद दो दिन पहले घर से निकल गई थी। शनिवार शाम वह हरिद्वार पहुंची और प्रेमनगर आश्रम फ्लाईओवर पर पहुंचने के बाद अचानक नीचे छलांग लगा दी।

घटना में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। उसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया…जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला के कूल्हे और हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top