Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में बढ़ गई E-SCOOTY की डिमांड, यहां मात्र 45 हजार रुपए में मिलेगा इलेक्ट्रिक वाहन

Ad

हलद्वानी : शहर में वाहनों की संख्या बढ़ गई है। इसमें ई-स्कूटियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले कुछ वर्षों में ऑटोमोबाइल सेक्टर में इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहनों ने ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित किया है । पिछले एक साल में हल्द्वानी में ई – वाहनों की मांग चार गुना तक बढ़ गई है ।

ADVERTISEMENTS Ad

पहले एक माह में 50 से 60 इलेक्ट्रिक स्कूटर बिकते थे । आज इनकी संख्या बढ़कर 300 से 350 प्रतिमाह हो गई हैं। ई- वाहनों की तरफ लोगों की रूचि बढ़ने का नतीजा यह है कि शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री करने वाले शोरूम की संख्या भी बढ़ रही है । तीन साल पहले तक शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों के दो से तीन शोरूम हुआ करते थे लेकिन अब ये संख्या 20 के आसपास होगी।

ग्राहकों का इलेक्ट्रिक स्कूटर की ओर आकर्षण इसलिए भी है क्योंकि ये जल्द चार्ज हो जाती है। वहीं इन्हें 50 से 120 किलोमीटर तक वाहन को आराम से चलाया जा सकता है । कामकाजी लोगो के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटर को ज्यादा पसंद किया जा रहा है । वही, स्कूल पढ़ने व कोचिंग जाने वाले स्टूडेंट्स के लिए अभिभावक भी इसे पसंद कर रहे हैं । कई वाहनों में रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस की जरूरत नहीं जैसी बाते ग्राहकों को पसंद आती है।

बरेली रोड स्थित EV ट्रेडर्स के प्रणय शर्मा ने बताया कि अब कई वैरायटी में ई-स्कूटी बाजार में आ गई है। हमारे वहां सबसे सस्ता वाहन 45 हजार रुपए का है। जो कि 5-7 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है और करीब 50 किलोमीटर उसे चलाया जा सकता है। वहीं जिन ई-वाहनों के दाम ज्यादा हैं, उनकी क्षमता ज्यादा है। ग्राहकों को फाइनेंस की सुविधा मिल रही है। अधिक जानकारी के लिए +91 99979 86253 पर संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top