Uttarakhand News

उत्तराखंड विधानसभा में कैसे शुरू हुआ ‘देसी-पहाड़ी’ मुद्दा, पूरे राज्य में हो रही है चर्चा !

Ad

Uttarakhand News: उत्तराखंड विधानसभा में ‘देसी-पहाड़ी’ मुद्दा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान यह विवाद एक बार फिर गरमा गया। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल जब किसी सवाल का जवाब दे रहे थे, तभी कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट ने ‘पहाड़ी’ शब्द का इस्तेमाल कर तंज कसा, जिसके बाद मंत्री का गुस्सा बढ़ गया और सदन में शब्दों की तीखी अदला-बदली हुई। यह मुद्दा उस समय और अधिक गर्मा गया जब मंत्री अग्रवाल ने आरोप लगाया कि उन्हें उनके अग्रवाल होने के कारण निशाना बनाया जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल, यह विवाद नए नहीं हैं। 18 फरवरी को, राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान मदन बिष्ट ने विरोध जताया था, जिसके बाद मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उन पर शराब पीकर सदन में आने का आरोप लगाया। इसके बाद, विधायक बिष्ट ने मंत्री पर पहाड़ी विधायक का अपमान करने का आरोप लगाया, जिससे दोनों के बीच नाराजगी और बढ़ गई।

जब सदन में ‘देसी-पहाड़ी’ मुद्दे पर हंगामा बढ़ने लगा, तो विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने हस्तक्षेप करते हुए स्थिति को शांत किया। उन्होंने विधायकों की बेजा बहस को चौराहे पर लड़ते हुए युवाओं के विवाद से जोड़ते हुए नाराजगी व्यक्त की। अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद, मामला थोड़ी देर के लिए शांत हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top