Nainital-Haldwani News

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल:शिक्षा प्रकोष्ठ ने दर्ज की शानदार जीत

Ad

हल्द्वानी: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल शिक्षा प्रकोष्ठ व खेल प्रकोष्ठ के बीच गौलापार कुंवरपुर इंटर कॉलेज में खेले गए मैत्री क्रिकेट मैच में शिक्षा प्रकोष्ठ ने 26 रनों से जीत दर्ज की, शिक्षा प्रकोष्ठ ने पहले खेलते हुए 173 रन बनाए जबकि खेल कूद प्रकोष्ठ 147 रन पर ऑल आउट हो गए। 20 ओवर के मैच में शिक्षा प्रकोष्ठ के भरत ने 65 रन व नवनीत बेलवाल ने 4 विकेट लिए। शिक्षा प्रकोष्ठ के कप्तान विहान बवाड़ी रहे व खेल प्रकोष्ठ के कप्तान विक्की संधू रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, जिला अध्यक्ष अतुल गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश बेलवाल, निखिल सुनाल, करण रैकवार, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विकल बवाड़ी, सहसंयोजक अभिषेक मित्तल व अनुराग पांडे मौजूद थे। अंत में विजेता टीम को व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top