Bageshwar News

BCCI ट्रॉफी में बागेश्वर के देवेंद्र बोरा का कारनामा, 8 ओवर में झटके 7 विकेट

Ad

Devendra Bora: Uttarakhand Under-23 Team: उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने अंडर-23 वनडे टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर दिया है। टीम ने लीग में 7 मुकाबले खेले और 6 जीत दर्ज की। टीम ने प्रत्येक क्षेत्र में कमाल का प्रदर्शन किया है। उत्तराखंड को क्वार्टर फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश के खिलाफ 17 नवंबर को खेलना है। उत्तराखंड टीम के कई खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में नाम दर्ज कराया है।

ADVERTISEMENTS Ad

एक नाम है देवेंद्र बोरा का, जिन्होंने जम्मू कश्मीर के खिलाफ 7 विकेट लेकर सभी का ध्यान आकर्षित किया है। देवेंद्र ने 6 मुकाबलों में 13 विकेट अपने नाम किए। जम्मू के खिलाफ देवेंद्र ने 8 ओवर में 25 रन देकर 7 विकेट झटके थे। इस मुकाबले को उत्तराखंड ने 6 विकेट से जीता था, जहां कप्तान कमल कन्याल ने शतकीय पारी खेली थी।

बागेश्वर जिले के देवेंद्र बोरा साल 2014-2015 से क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट की शुरुआत बागेश्वर से ही की है। वो उत्तराखंड टीम के लिए अंडर-19 और अंडर-25 टीम का हिस्सा भी रहे हैं। इसके अलावा उत्तराखंड प्रीमियर लीग में उन्होंने नैनीताल की ओर से शानदार प्रदर्शन किया था। एक मुकाबले में 7 विकेट लेकर देवेंद्र बोरा ने प्रतिभा का परिचय दिया है और उत्तराखंड क्रिकेट पर नजर रखने वाले चाहते हैं कि उत्तराखंड टीम से निकलकर युवा बड़े स्तर पर भी नाम कमाएं। देवेंद्र का परिवार खेती से जुड़ा है। पिता बलवंत सिंह बोरा और मां नीमा देवी पहाड़ में ही रहते हैं। दोनों का सपना है कि देवेंद्र उत्तराखंड क्रिकेट के लिए कुछ ऐसा करें, जिसे युवा जानकार प्रेरित हों।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top