Sports News

बागेश्वर के देवेंद्र और हल्द्वानी के आदित्य का NCA के हाई परफॉर्मेंस कैंप में हुआ चयन  

Ad

Uttarakhand Cricket: NCA: CAMP: Cricket Association Of Uttarakhand: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के दो युवा क्रिकेटर नेशनल क्रिकेट एकेडमी के हाई परफॉर्मेंस कैंप का हिस्सा बनेंगे। बागेश्वर के देवेंद्र बोरा और हल्द्वानी के आदित्य रावत का चयन कैंप के लिए हुआ है। दोनों ही खिलाड़ी तेज गेंदबाज हैं। चयन को लेकर सीएयू के पास एनसीए के हेड वीवीएस लक्ष्मण द्वारा पत्र भेजा गया है। ( National Cricket academy camp)

ADVERTISEMENTS Ad

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव महिम वर्मा ने बताया कि देवेंद्र बोरा और आदित्य रावत का चयन नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) के हाई परफॉर्मेंस कैंप के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि बोरा कोयंबटूर में 29 जून तक चलने वाले कैंप का हिस्सा रहेंगे। जबकि हल्द्वानी निवासी आदित्य एनसीए के अंडर-19 कैंप के लिए चुने गए हैं। रावत बेंगलूरू में 20 जून से 20 जुलाई तक चलने वाले कैंप का हिस्सा बनेंगे। सचिव वर्मा ने कहा कि कैंप का अनुभव दोनों खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रिकेट टीम तेजी से आगे बढ़ रही है। दोनों खिलाड़ियों का चयन होना, इस बात का प्रमाण है। ( Cricketer Aditya Rawat and Devendra Bora)

देवेंद्र बोरा का करियर

बागेश्वर जिले के देवेंद्र बोरा को अंडर-23 टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के बाद रणजी टीम के लिए चुने गए थे। अंडर-23 टीम के लिए बोरा ने कमाल का प्रदर्शन किया था।साल 2023-2024 सीजन उनके नाम रहा है। उन्होंने पहले वनडे टूर्नामेंट में जूम्मू कश्मीर के खिलाफ एक मुकाबले में 7 विकेट झटके। जम्मू के खिलाफ देवेंद्र ने 8 ओवर में 25 रन देकर 7 विकेट झटके थे। इस मुकाबले को उत्तराखंड ने 6 विकेट से जीता था। इसके बाद कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में उन्होंने बंगाल के खिलाफ एक मैच में 10 विकेट झटके। पहली पारी में उन्होंने 14 ओवर डाले जिसमें 63 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए। दूसरी पारी में भी 5 विकेट लिए। उन्होंने दूसरी पारी में 17.3 ओवर डालें जिसमें 61 रन देकर 5 विकेट अपने नाम के किए थे।

आदित्य रावत पर नजर

मूल रूप से हल्द्वानी के रहने वाले आदित्य के करियर की शुरुआत भी हल्द्वानी से ही हुई जिसके बाद वह देहरादून चले गए। पिता दिलीप रावत ने बताया कि आदित्य ने छोटी उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। देहरादून से लौटने के बाद मौजूदा वक्त में आदित्य रावत हल्द्वानी में ही अभ्यास रहे हैं। 2023-2024 सीजन में आदित्य ने अंडर-19 क्रिकेट में 26 विकेट अपने नाम किए थे। इससे पहले आदित्य रावत अंडर-16 और अंडर-19 वर्ग में भी एनसीए कैंप कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top