Nainital-Haldwani News

डीजीपी अशोक कुमार ने हल्द्वानी में तैनात आरती पोखरियाल को पदक देकर किया सम्मानित

Ad

हल्द्वानी: गणतंत्र दिवस के मौके पर देहरादून स्थित पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अशोक कुमार ने कई पुलिसकर्मियों को उनके शानदार कार्य के लिए सम्मान के रूप में पदक दिया। नैनीताल जिले से भी 7 पुलिसकर्मियों का नाम इस लिस्ट में हैं जिसमे एक महिला दरोगा आरती पोखरियाल भी हैं। आरती पोखरियाल को 73 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीजीपी अशोक कुमार ने उनके द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर उत्कर्ष प्रदर्शन करने पर पदक देकर सम्मानित किया।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी कोतवाली में तैनात महिला दरोगा आरती पोखरियाल महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध को रोकने के अभियान चला रही है। अभि0 सूचना ईकाई में तैनात आरती पोखरियाल ने स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए जागरूक अभियान चलाती आई हैं। इसके अलावा उन्होंने कई बार अनैतिक कार्यों को भी बेनकाब किया है। वह बेटियों को अपने ऊपर हो रही हिंसक घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाने के लिए भी प्रेरित करती हैं और इस वजह से कई आरोपी जेल पहुंचे हैं। दहेज के मामलों पर भी उन्होंने पीडितों का इंसाफ दिलाया है। इसके अलावा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुधारने में वह अपना योगदान देती रही है। उत्कृष्ट प्रदर्शन की वजह से देहरादून में सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top