CM Corner

अग्निकांड के बाद सख्त हुई धामी सरकार: पूरे उत्तराखंड में शुरू होगा फायर सेफ्टी जांच अभियान

Ad

Fire Safety | Uttarakhand Government | Pushkar Singh Dhami : देश के विभिन्न हिस्सों में हाल के दिनों में हुए अग्निकांड मामलों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने सार्वजनिक भवनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी है।

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने प्रदेश के सभी अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों, बड़े मॉल, होटलों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी…और जनसुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा।

सचिवालय में मंगलवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन भवनों में अग्निशमन व्यवस्था तय मानकों के अनुसार नहीं है, उन्हें तुरंत चिन्हित कर सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि फायर सेफ्टी उपकरणों की कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्ग, बिजली सुरक्षा व्यवस्था और आपदा की स्थिति में सुरक्षित निकासी की तैयारियों की गंभीरता से जांच की जाए।

मुख्यमंत्री ने अग्निशमन विभाग, जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर समयबद्ध तरीके से जांच पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सार्वजनिक भवनों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन जरूरी है…ताकि किसी भी बड़े हादसे को रोका जा सके।

इससे पहले मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में अग्नि सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top