Uttarakhand News

धामी सरकार ने करवाचौथ पर अवकाश घोषित किया

Ad

Uttarakhand holiday on Karwachodh: उत्तराखंड राज्य में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार 1 नवंबर को होने वाले करवा चौथ से पहले ही महिला कर्मचारियों को पर्व की सौगात दे दी है। उत्तराखंड सरकार ने 1 नवंबर को महिला कर्मचारियों के लिए करवा चौथ के उपलक्ष्य में अवकाश घोषित किया है। इस अवकाश को लेकर सरकार ने निर्देश भी जारी कर दिए हैं। मंगलवार को इसके लिए सचिव विनोद कुमार सुमन ने आदेश जारी कर बताया कि महिलाओं के लिए इस वर्ष करवाचौथ पर अवकाश रखा जाना सुनिश्चित हुआ है। धामी सरकार ने सभी शासकीय, अशासकीय, शैक्षणिक, संस्थाओं एवं शासकीय प्रतिष्ठानों में काम करने वाली महिलाओं के लिए करवा चौथ पर अवकाश देने का निर्णय लिया है। करवाचौथ पर इस अवकाश का लाभ राज्य की हजारों महिला कार्मिकों को मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

करवाचौथ पर अवकाश होने से महिलाएं पूजन के लिए जरूरी खरीददारी के साथ ही पर्व की अन्य तैयारियां भी आराम से कर सकती हैं। इस साल करवाचौथ को लेकर राज्य में अच्छा खासा उत्साह देखा जा रहा है। पूजन सामग्री से बाजारों की रौनक बढ़ गई है। त्योहारी सीजन में कपड़ा बाजार में भी काफ़ी चहल पहल है।

हिंदू पंचांग के मुताबिक, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं। इस दौरान महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं। सीएम धामी के इस घोषणा के बाद नौकरी पेशा महिलाएं में खुशी का माहौल है।

उत्तराखंड सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा, महासचिव राकेश जोशी, उपाध्यक्ष जीतमणी पैन्यूली समेत अन्य ने करवा चौथ पर अवकाश घोषित करने पर सीएम धामी का आभार जताया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top