Uttarakhand News

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बोले, धामी अगले 15 साल तक उत्तराखंड के सीएम रहने वाले हैं

Ad

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चाएं तेज हो रही है। सबसे ज्यादा चर्चाएं इस बात की हो रही हैं कि अगर भाजपा सत्ता में बने रहती है तो क्या पुष्कर सिंह धामी ही सीएम होंगे। विपक्ष इसकों लेकर लगातार सवाल खड़े कर रहा है तो वही भाजपा अपनी एकजुटता का परिचय दे रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पुष्कर सिंह धामी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पांच साल नहीं पूरे 15 साल तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि चुनावों में भाजपा दो तिहाई बहुमत के साथ फिर सरकार बनाकर इतिहास रचेगी। बता दें कि पूर्व सीएम और सांसद तीरथ ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचे थे और यह अहम बात कही।

तीरथ सिंह रावत ने कहा कि एक शिष्टाचार भेंट थी। उन्होंने कहा कि भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है और 10 मार्च को सभी को यह दिख जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले 15 साल तक भाजपा उत्तराखंड में रहेगी और विकास करेगी। उन्होंने कहा कि धामी अगले 15 साल तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहने वाले हैं। यह राज्य की मजबूती की नींव तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि धामी पर हमे भरोसा है। विद्यार्थी परिषद के समय से वह उनके संपर्क में रहे हैं। चुनाव में व्यस्त रहने के वजह से हमारी मुलाकात नहीं हो पाई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top