CM Corner

हल्द्वानी से धामी का साफ संदेश, नमाज पढ़ें लेकिन सड़क पर नहीं!

Ad

Pushkar Singh Dhami | Haldwani News | Namaz Issue | Char Dham Yatra | Uttarakhand Politics | Law And Order | Traffic Management | Public Facilities : मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने हल्द्वानी में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कानून व्यवस्था, चारधाम यात्रा और जन सुविधाओं को लेकर अहम निर्देश दिए। बैठक में ट्रैफिक प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने खुले में नमाज पढ़ने के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि नमाज पढ़ने पर किसी प्रकार की रोक नहीं है…लेकिन यह केवल तय और चिन्हित स्थानों पर ही होनी चाहिए…ताकि आम लोगों और यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय चारधाम यात्रा चल रही है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। ऐसे में सरकार की प्राथमिकता है कि यात्रा मार्गों पर व्यवस्था सुचारु बनी रहे और यातायात बाधित न हो। उन्होंने अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए।

सीएम धामी ने कहा कि सरकार लगातार यात्रा व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही है…ताकि उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और उनकी यात्रा सुरक्षित व सुगम बनी रहे।

मुख्यमंत्री के सड़क पर नमाज को लेकर दिए गए बयान के बाद प्रदेश में राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है। विभिन्न राजनीतिक दल इस मुद्दे पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top