Pithoragarh News

उत्तराखंड के धर्मेंद्र प्रकाश भट्ट को पेरिस ओलंपिक में मिली अहम जिम्मेदारी

Ad

Dharmendra Bhatt, Paris Olympics:- राज्य उत्तराखंड में कई जीती जागती कहानियां हैं, जो लोगों को प्रतिभा व मेहनत के परिणाम से रूबरू कराती है। उत्तराखंड के युवा आज अपनी मेहनत व प्रतिभा के दम पर अनगिनत मुकाम हासिल कर रहे हैं। चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो, खेलकूद का या कला का, उत्तराखंड का हुनर सातवें आसमान पर अपना परचम लहरा रहा है। इन युवाओं की मेहनत का ही नतीजा है कि उत्तराखंड राज्य का मान चारों तरफ बढ़ रहा है। उत्तराखंड के होनहार युवा, अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनते जा रहे हैं। ऐसे ही एक कहानी हैं उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले डॉक्टर धर्मेंद्र प्रकाश भट्ट की। बताते चलें की डॉ धर्मेद्र प्रकाश भट्ट की नियुक्ति पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल के बॉक्सिंग समीक्षक के रूप में हुई है। (Dharmendra Prakash Bhatt boxing)

ADVERTISEMENTS Ad

धर्मेंद्र मूल रूप से पिथौरागढ जिले के रहने वाले हैं। वे हाल ही में पेरिस ओलंपिक के भारतीय दल में बॉक्सिंग समीक्षक के रूप में नियुक्त हुए हैं। बीते मंगलवार को वे भारतीय दल के साथ पेरिस के लिए रवाना हो चुके हैं। बताते चलें कि धर्मेंद्र देहरादून बॉक्सिंग संघ के टेक्निकल एडवाइजर, एशियाई मेडलिस्ट व पूर्व में अपर खेल निदेशक भी रह चुके हैं। वे अब तक कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खेलों के भारतीय दल में शामिल भी रह चुके है। धर्मेंद्र की मौजूदगी से निश्चित तौर पर बॉक्सिंग खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा। धर्मेंद्र की इस उपलब्धि पर एक तरफ जहां उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ पूरा राज्य उन पर गौरवंतित महसूस कर रहा है। (Dharmendra Prakash Bhatt Pithoragarh)

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top