Chamoli News

उत्तराखंड गोपेश्वर के धीरज कुंवर हुए UPSC 2023 में सफल, हल्द्वानी के साथ है खास रिश्ता

Ad

UPSC Exam Result: Dheeraj Singh Kuwar Chamoli: UPSC Uttarakhand Success: Chamoli Success Story:

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के युवाओं की सफलता और उस सफलता के पीछे की कहानी देश के लिए जीत प्राप्त करने की प्रेरणा बनती जा रही है। 16 अप्रैल को UPSC ने 2023 परीक्षा के परिणाम घोषित किए थे। देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक UPSC की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 1016 उम्मीदवारों में उत्तराखंड के भी युवाओं का नाम शामिल है। आज हम आपको उत्तराखंड के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्र के एक होनहार युवा के बारे में बताएंगे, जिन्होंने UPSC CSE 2023 परीक्षा उत्तीर्ण कर देशभर के चुनिंदा नामों की सूची में जगह बनाई है। हम बात कर रहे हैं चमोली, नीति घाटी के गांव द्रोणागिरी के धीरज सिंह कुंवर की। धीरज ने UPSC CSE 2023 परीक्षा उत्तीर्ण कर देशभर में 559 स्थान प्राप्त किया है।

बता दें कि धीरज का जन्म जनपद चमोली के मुख्यालय गोपेश्वर में वर्ष 1997 को हुआ था। धीरज के पिता प्रोo धन सिंह कुंवर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य पद पर अपनी सेवा दे रहे हैं। वहीं धीरज की माता सावित्री देवी कुंवर कुशल गृहणी हैं। बता दें कि धीरज तीनों भाई बहनों में सबसे छोटे भाई हैं। छोटे होने के कारण सबकी छाया में बढ़े हुए धीरज के इरादे हमेशा से बड़े रहे हैं। धीरज की प्रारंभिक शिक्षा जनपद चमोली के मुख्यालय गोपेश्वर में हुई। धीरज की बचपन से ही पढ़ाई में रुचि के कारण उन्होंने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा St. Theresa School हल्द्वानी से पूरी की।

अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद धीरज ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली से MBBS की डिग्री प्राप्त की। जी हाँ, UPSC परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले चमोली के धीरज डॉक्टर हैं। अपनी रुचि के कारण धीरज ने शिक्षा पूरी होने के बाद भी किताबों से किनारा नहीं किया बल्कि एक और विराट उपलब्धि की तैयारी की। धीरज की तैयारी और समर्पण ने आज उन्हें UPSC परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले होनहार युवा की उपाधि से सज्जित कर दिया है। धीरज की इस उपलब्धि पर उनके परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में ख़ुशी की लहार है। सभी परिचितों और क्षेत्रवासियों से उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं मिल रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top