Tehri News

पहाड़ के धीरेंद्र रावत की खुली किस्मत, टी20 विश्व कप के बीच बने करोड़पति

Ad

देहरादून: ड्रीम 11 एप तो जैसे युवाओं का पसंदीदा एप बन गया है। बने भी क्यों ना, ड्रीम 11 ने युवाओं को खुशी के मौके भी को कई सारे दिए हैं। वो बात अलग है कि, ड्रीम 11 एक रिस्की जगह है मगर पहाड़ के युवा लगातार अपने क्रिकेट के ज्ञान के जरिए रुपए कमा रहे हैं। इस बार चंबा के दिखोल गांव के धीरेंद्र रावत ने टी20 वर्ल्ड कप के एक मुकाबले में एक करोड़ रुपए जीते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि टिहरी चंबा के दिखोल गांव के निवासी धीरेंद्र रावत ने शुक्रवार को हुए ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान मुकाबले में एक करोड़ रुपए जीत गए हैं। जिसमें से 30 लाख रुपए टैक्स कट कर उन्हें बाकी की रकम जल्द मिल जाएगी। धीरेंद्र रावत की चंबा में ही दुकान है। उन्हें बचपन से ही पढ़ाई के साथ क्रिकेट में भी बहुत रुचि है और यही कारण है कि वह ड्रीम 11 पर टीम बनाते रहते हैं।

धीरेंद्र रावत ने बताया कि वह आज शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया Vs अफगानिस्तान मैच में अपना भाग्य आजमाया था। मैच खत्म होने के बाद उसके पास एक करोड़ रुपए जीतने का मैसेज आया। पूरे गांव में धीरेंद्र की चर्चा हो रही है। धीरेंद्र भी इस उपलब्धि से खासा खुश हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top