Nainital-Haldwani News

भारत के लिए पेरिस ओलंपिक खेलने वाली धिनिधी ने हल्द्वानी में तोड़ा रिकॉर्ड और रचा इतिहास

Ad

Uttarakhand News: Dhinidhi Desinghu: National Record: भारत के लिए 14 साल की उम्र में ओलंपिक में खेलने वाली स्विमर धिनिधी ने राष्ट्रीय खेलों में नया रिकॉर्ड बना लिया है। उन्होंने 200 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में नेशनल रिकॉर्ड तोड दिया है। बता दें कि उत्तराखंड 38वे राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर रहा है। हल्द्वानी में तैराकी स्पर्धा हो रही है, जहां धिनिधी ने इतिहास रच दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने बुधवार को हुए विमेंस 200 मीटर फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में 2 मिनट 3.24 सेकंड का समय निकालकर गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा विमेंस 100 मीटर बटरफ्लाई में भी कर्नाटक की धिनिधी ने 1 मिनट 3.62 सेकंड का समय लेकर गोल्ड जीता। साथ ही 4 गुणा 100 मीटर फ्री स्टाइल बटर फ्लाई प्रतियोगिता में भी धिनिधी की टीम ने गोल्ड मेडल जीता। ओलंपिक खिलाड़ी ने कहा कि यहां मुकाबला करके ओल्मपिक जैसा फील आ रहा है।

तीन गोल्ड जीतने वाली खिलाडी ने कहा कि उन्हें इतने बेहतर इंतजाम मिलने की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के चलते उन्हें डर था कि कहीं कम तापमान वाले स्वीमिंग पूल में उनका प्रदर्शन खराब न हो जाए, लेकिन यहां जिस तरह कंट्रोल्ड टेम्परेचर वाटर में मुकाबला करने का मौका मिला उससे उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ देने में आसानी हुई।इस पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने तीन गोल्ड मेडल जीतने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि स्विमिंग पूल में अत्याधुनिक तकनीक वाले उपकरण लगाए गये हैं । यहां पानी का तापमान तैराकों को उतना ही मिलेगा जितना ओल्मपिक जैसी प्रतियोगिताओं में होता है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खुद खिलाड़ी से खेल सुविधाओं के बारे में ऐसी बात सुनना सुखद है, इससे लगता है कि हमारी कोशिश सफल रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top