Sports News

फोटो वायरल :धोनी के पावरनेप के पीछे है राज! हुआ खुलासा !

Ad

नई दिल्ली: चिन्नई में खेले गए पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने के बाद टीम इंडिया फ्रैश मूड में है। इसका उदाहरण चेन्नई एयरपोर्ट में दिखा। टीम इंडिया की फ्लाइट कुछ देरी से थी तो सभी खिलाड़ी फर्श पर आराम से बैठ गए। इन सभी के महेंद्र सिंह धोनी एक बार वायरल हो गए।  बीसीसीआई ने टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों की फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया। फोटो में जसप्रीत बुमराह,केएल राहुल, हार्दिक पांड्या और कप्तान विराट कोहली फर्श पर बैठे दिखाई दिए, जबकि एम एस धोनी आराम से जमीन पर लेटकर सोते हुए नजर आए। धोनी की इस फोटो को उनके फैंस खासा लाइक कर रहे है। फैंस कह रहे है कि धोनी इस तरह से अपनी ऊर्जा बचा रहे है जिसका इस्तेमाल वह मैच में करेंगे। यह पहला मौका नहीं है जब धोनी पावरनेप लेते नजर आए है। श्रीलंका दौरे में धोनी मैदान पर ही सो गए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

 

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में 26 रनों से मात दी। इस मैच के हीरो महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या रहे। धोनी ने 79 तो वहीं हार्दिक ने 83 रनों की शानदार पारी खेली। इस मुकाबले में धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 अर्धशतक भी पूरे किए। भारत और ऑस्ट्रेलिया का दूसरा मुकाबला 21 सितंबर को खेला जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top