Uttarakhand News

धोनी फिर से उत्तराखंडियों के दिल में बस गए

Ad

MS Dhoni at Rishikesh: Dhoni Uttarakhand Visit:

ADVERTISEMENTS Ad

भारतीय टीम के वर्ल्डकप विजेता पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी परिवार सहित ऋषिकेश पहुंचे थे। महेंद्र सिंह धोनी ने परिवार के साथ ऋषिकेश से करीब 32 किमी दूर ब्यासी गांव के एक होटल में 5 दिनों तक छुट्टी मनाई। धोनी का उत्तराखंड आना सभी के दिलों में बस जाता है। इस बार भी धोनी का ऋषिकेश आना पूरे देश में चर्चा का विषय रहा।

धोनी ने होटल में आयोजित डांस पार्टी में पहाड़ी गीतों पर खूब ठुमके लगाए व होटल स्टाफ के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। धोनी से जो भी मिला उसने उनके सरल व सहज स्वभाव की खूब प्रशंसा की। धोनी ने भी हमेशा उत्तराखंड को अपना घर माना है और वो समय-समय पर उत्तराखंड आते भी रहते हैं। धोनी का बेडु पाको गाने पर नाचना पूरे देश में सराहा गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top