Jobs

DIC भर्ती 2026: 50 हजार सैलरी वाली सरकारी नौकरी, तुरंत करें आवेदन

DIC Vacancy 2026
Ad

DIC Vacancy 2026 | Digital India Bhavishini Jobs | AI Engineer Jobs | MCA Jobs India | Govt Tech Recruitment : डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (DIC) के तहत डिजिटल इंडिया भाषिणी डिवीजन ने वर्ष 2026 के लिए विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

इस भर्ती के तहत कुल 8 पदों पर युवा पेशेवरों की नियुक्ति की जाएगी…जिनमें एआई इंजीनियर, एमएल इंजीनियर, डेटा इंजीनियर, क्लाउड इंजीनियर, एपीआई डेवलपर, एमएलओपीएस इंजीनियर, फुल स्टैक डेवलपर और डेटा साइंटिस्ट जैसे पद शामिल हैं।

इच्छुक उम्मीदवार 17 अप्रैल 2026 से अगले 30 दिनों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया भाषिणी की आधिकारिक वेबसाइट या गूगल फॉर्म के माध्यम से पूरी की जा सकती है।

योग्यता क्या चाहिए?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस, आईटी, एआई या संबंधित क्षेत्र में बीटेक, बीई, एमटेक या एमसीए जैसी डिग्री होना जरूरी है। साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम 1 साल का प्रोफेशनल अनुभव भी अनिवार्य है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इंटर्नशिप या ट्रेनिंग का अनुभव मान्य नहीं होगा…केवल वास्तविक कार्य अनुभव को ही स्वीकार किया जाएगा।

आयु सीमा
आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष तय की गई है। हालांकि योग्य उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जा सकती है।

चयन प्रक्रिया और वेतन
उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। पहले आवेदन की स्क्रीनिंग होगी, उसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों को 50,000 रुपये प्रतिमाह फिक्स सैलरी दी जाएगी। इस राशि में से आयकर और अन्य वैधानिक कटौतियां लागू होंगी।

यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक शानदार मौका है जो एआई, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस जैसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top