Nainital-Haldwani News

कुमाऊं में अब आपका बड़ा चालान नहीं काटेगी CPU! डीआइजी ने दिए कड़े निर्देश

Ad

हल्द्वानी: सीपीयू के शहरों में जाने का मकसद यही था कि लोगों को वाहन चलाने के नियमों से रूबरू कराया जाए। हर तरह से देखा जाए तो सीपीयू ने अच्छा काम किया है। लोगों ने अब ट्राफिक नियमों का पालन करना भी शुरू कर दिया है। वाहन चलाते समय नियमों की पालना के अलावा लोग अपने कागजों को भी पूरा कर के रखते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि सीपीयू हमेशा सिर्फ अच्छे कारणों के लिए ही जानी जाती है। कई बार ऐसे प्रकरण सामने आए हैं, जिन्होंने सीपीयू की इमेज पर बट्टा लगाने का काम किया है। अब डीआइजी ने सीपीयू की मनमानी के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

अब सीपीयू को अपनी लोकेशन डीआइजी व एसएसपी के साथ साझा करनी होगी। उन्हें ये बताना होगा कि अभी वे कहां चालान काट रहे हैं। दरअसल ऊधमसिहं नगर व नैनीताल में काम कर रहे सीपीयू कर्मियों की ड्यूटी चुनावों के समय उनके गृह जिलों में लगाई गई थी। अब वापसी के बाद सीपीयू फिर से एक्टिव हो गई है। लेकिन पुलिस अधिकारियों को सीपीयू की मनमानी के सिलसिले में काफी शिकायतें मिल रही हैं। जिसके मद्देनजर अब डीआइजी ने अहम और कड़े निर्देश सीपीयू को दिए हैं।

निर्देशों में सीपीयू से ड्यूटी के दौरान लोकेशन एसएसपी व डीआइजी को भेजने को कहा गया है। सप्ताह में एक दिन इसकी जांच कर रिपोर्ट बनाई जाने की बात भी कही है। डीआइजी ने सीपीयू कर्मियों ईमानदारी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कहा है कि वाहन चालकों को बड़ा चालान होने पर परेशानी होती हैं। ऐसे में चालान काटने के दौरान व्यवहारिकता का विशेष ध्यान रखा जाए। डीआइजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि यातायात की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top