Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी टी-20 कप में दीक्षांशु नेगी ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक, जड़ डाले 15 छक्के- वीडियो देखें

Ad

हल्द्वानी: यूथ क्रिकेट ग्राउंड में चल रही टी-20 प्रतियोगिता में रविवार को हल्द्वानी क्रिकेटर्स क्लब ने 80 रनों से जीएनजी क्रिकेट क्लब हल्द्वानी को हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एचसीसी ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। हल्द्वानी क्रिकेटर्स क्लब के लिए दीक्षांशु नेगी ने 56 गेंदों में 130 रन बनाए। उनके बल्ले से 15 छक्के और 7 चौके निकले। इसके अलावा सौरव रावत ने 28 और सुरेंद्र कोरंगा ने 13 रनों का योगदान दिया। जीएनजी की ओर से दुर्गेश भट्ट ने सर्वाधिक 2 विकेट अपने नाम किए।

ADVERTISEMENTS Ad

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीएनजी की शुरुआत खराब रही और वह लक्ष्य के करीब पहुंचने में नाकाम रहे, हालांकि मनक मेहरा ने शानदार 62 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर करने में नाकामयाब रहा और मुकाबले को हल्द्वानी क्रिकेटर्स क्लब ने 80 रनों से अपने नाम कर लिया। जीएनसी की टीम 126 रनों पर ढेर हो गई। एसीसी की ओर से गेंदबाजी में वासु ने पांच विकेट लिए। दीक्षांशु नेगी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुकाबले में अंपारिंग की जिम्मेदारी रोहित बजाज और मयंक चौहान ने निभाई। वहीं अजय प्रसाद कॉमेंट्री बॉक्स में रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top