Nainital-Haldwani News

बैंकॉक से आई गुड न्यूज, हल्द्वानी की दीक्षा ने इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जीता गोल्ड

Ad

Haldwani News: खेल के मैदान में एक बार फिर हल्द्वानी का नाम रोशन हुआ है। दीक्षा अग्रवाल ने इंटरनेशनल योग काउंसलिंग की ओर से आयोजित UYSF एशिया योगा स्पोर्ट्स कंपटीशन 2023 इंटरनेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। बैंकॉक में दीक्षा की कामयाबी के बाद उन्हें और उनके परिवार को बधाई संदेश मिल रहे हैं इससे पहले भी दीक्षा कई बार उत्तराखंड का नाम रोशन कर चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad

उड़ीसा में नेशनल प्रतियोगिता में उन्होंने चौथा स्थान हासिल किया था। दीक्षा अग्रवाल एक बार फिर अपने राज्य उत्तराखंड का नाम थाईलैंड ( बैंकॉक ) में रोशन करते हुए उत्तराखण्ड राज्य को गौरान्विन्त करते हुए योगा प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए राज्य का मान बढ़ाया।

हल्द्वानी निवासी अतुल अग्रवाल की पुत्री दीक्षा अग्रवाल ने योग में गोल्ड मेडल हासिल कर युवाओं को क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए भी प्रेरित किया है। आपको बता दें कि पिछले कुछ वक्त से योग को लेकर युवाओं में काफी तेज बढ़ गया है।

योग मानसिक और स्वास्थ्य विकास में भी अहम योगदान देता है। हल्द्वानी में कई योगा सेंटर भी खुल गए हैं जहां सैकड़ो लोग योग करते हैं ऐसे में आप योग युवाओं के लिए एक करियर ऑप्शन बनाकर भी सामने आ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top