Uttarakhand News

नैनीताल में महिला पर्यटक की हत्या करने के बाद आरोपी पहुंचा नोएडा, पुलिस को मिला अहम INPUT

Ad

हल्द्वानी:नैनीताल में हुई महिला पर्यटक की हत्या मामले में कुछ नई जानकारी पुलिस को मिली है। नोएडा निावसी पर्यटक के परिजन मंगलवार को नैनीताल पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के भाई अंकुर मिश्रा ने पुलिस को बताया कि बहन की शादी साल 2008 में खुरजा निवासी पवन शर्मा से हुई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

वह दीश्रा के साथ मारपीट करता था और इस वजह से दोनों अलग रहने लगे थे। दोनों का तलाक नहीं हुआ है और कोर्ट में लंबित है। दीश्रा पिता के निधन के बाद से घर की जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा रही थी। वह रियल एस्टेट कंपनी में अच्छे पद पर तैनात थी।

अंकुर मिश्रा ने बताया कि हत्‍यारोपी प्रेमी ने उसे हर मुलाकात में अपना नाम इमरान की बजाय ऋषभ तिवारी ही बताया था। इमरान कबाड़ी का काम करता था। दीश्रा ने दो महीने पहले ही गौतमबुद्धनगर क्षेत्र में अपना नया फ्लैट खरीदा था। एक नई स्विफ्ट गाड़ी भी खरीदी थी। गाड़ी का नंबर नहीं आने के कारण वह नैनीताल अपने परिचित की कार लेकर आई थी।

इमरान वही कार लेकर फरार चल रहा था। पुलिस को ये भी जानकारी मिली है कि दीश्रा का फोन आरोपी के पास है। वह सोमवार को कार से नोएडा पहुंचा और दीश्रा की बेटी से फोन का पासवर्ड पूछा। इसके अलावा वह फ्लैट के जरूरी कागज लेकर फरार हुआ है। वह हत्या को अंजाम देने के बाद फ्लैट में भी पहुंचा। आज नैनीताल पहुंचे मृतका के परिजन और दोस्त पंचनामा के बाद मोर्चरी में शव के पहुंचते ही मृतका की मां, भाई और साथ में पहुंचे दोस्त फूट-फूटकर रोने लगे।

नोएडा निवासी दीक्षा 13 अगस्त को ऋषभ उर्फ इमरान, श्वेता शर्मा और अलमास उल हक के साथ रामनगर के एक रिजॉर्ट में ठहरी थी। 14 अगस्त को ये लोग नैनीताल आए। उन्होंने मल्लीताल के एक होटल में दो कमरे बुक किए। 15 अगस्त की देर रात तक चारों लोगों ने पार्टी की। सोमवार सुबह श्वेता, दीक्षा के कमरे में पहुंची तो वहां पर शव पड़ा हुआ था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top