Nainital-Haldwani News

देहरादून-बैंगलोर के लिए सीधी फ्लाइट, 15 मार्च से शुरू होगा संचालन

Ad

Dehradun: Direct Flight to Bangalore Update:

ADVERTISEMENTS Ad

देवभूमी उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। विमान संख्या बढ़ाने के साथ देश के प्रमुख शहरों के लिए हवाई सेवाएं प्रदान करने की नीति बनाई जा रही है।

देश के कई युवाओं जैसे उत्तराखंड के भी युवा अपनी पढ़ाई पूरी करने और प्लेसमेंट पाने के बाद बैंगलोर में जाकर रहना चाहते हैं। लेकिन उत्तराखंड से बैंगलोर तक कोई सीधी विमान सेवा ना होने के कारण उन्हें या तो राजधानी दिल्ली से विमान का सफर शुरू करना पड़ता है या फिर ट्रेन बस जैसे अलग-अलग माध्यमों से यात्रा करनी पड़ती है जो कई दिनों की हो सकती है। आपको बता दें कि वर्तमान में देहरादून और मुंबई के लिए विस्तारा की सिर्फ दो उड़ानें हैं। कुछ महीने पहले एक अन्य फ्लाइट देहरादून-मुंबई के बीच कुछ दिनों के लिए संचालित की गई थी। देहरादून-बंगलूरू के बीच सीधी फ्लाइट संचालित करने की पहल अभी इंडिगो ने की है। जो शाम पांच बजे बंगलूरू से देहरादून एयरपोर्ट आती है।

सूत्रों से मिल रही खबर के अनुसार अब विस्तारा देहरादून-बंगलूरू के बीच नियमित फ्लाइट संचालित करने जा रही है। विस्तार की इन अतिरिक्त उड़ानों से हवाई यात्रियों को देहरादून-बंगलूरू के बीच सीधी हवाई उड़ान का एक और विकल्प मिल सकेगा। वर्तमान में दून एयरपोर्ट से प्रतिदिन 15 उड़ानें विभिन्न शहरों के लिए भरी जा रही हैं।

गर्मियों की छुटियाँ और चारधाम यात्रा शुरू होने से यात्रियों की संख्या में भारी बढ़त देखने को मिलती है। जिसके बाद एयरपोर्ट पर फ्लाइटों की संख्या लगभग दोगुनी हो जाती है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और उत्तराखंड की लोकप्रियता को देखते हुए 15 मार्च से दून-बंगलूरू के बीच नई फ्लाइट शुरू होने जा रही है। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार विस्तारा की 15 मार्च से शुरू होने वाली नई फ्लाइट हवाई यात्रियों को लेकर दोपहर 2:55 बजे बंगलूरू से दून एयरपोर्ट पहुंचेगी। वहीं एयरपोर्ट से यात्रियों को लेकर यह फ्लाइट शाम 3:25 बजे वापस बंगलूरू के लिए उड़ान भरेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top