Dehradun News

देहरादून से गोवा के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होगी

Ad

Uttarakhand News: राजधानी देहरादून से हवाई सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। देश की विख्यात कंपनी इंडिगो गोवा डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने जा रही है। यह उड़ान हफ्ते में तीन दिन संचालित होगी। इस सेवा का 23 मई से शुभारंभ होने जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक, ये फ्लाइट गोवा से यात्रियों को लेकर शाम साढे पांच बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगी। आधे घंटे बाद शाम छह बजे बाद फ्लाइट देहरादून से गोवा के लिए उड़ान भरेगी।

इंडिगो देहरादून से गोवा के लिए 186 सीटर बड़े विमान का संचालन कर रहा है। इस फ्लाइट के शुरू होने के बाद उत्तराखंड से गोवा पहुंचने काफी आसान हो जाएगा।

वैसे फ्लाइट को 25 अप्रैल से संचालित होना था लेकिन किसी कारण से संचालन नहीं हो पाया। देहरादून से गोवा के लिए मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट संचालित होगी।

बता दें कि देहरादून एयरपोर्ट से दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर, मुंबई, बंगलुरू, लखनऊ और पुणे शहर के लिए सीधी फ्लाइट का संचालन होता है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top