Nainital-Haldwani News

नई शिक्षा नीति में दिव्यांग जनों को भी मिलेगा लाभ, IIT रुड़की में कार्यशाला का आयोजन

Ad

हल्द्वानी: रुड़की आईआईटी संस्थान द्वारा संचालित अनुश्रुति अकैडमी फॉर डेफ विद्यालय में नई शिक्षा नीति में दिव्यांग जनों की शिक्षा के संदर्भ में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। हल्द्वानी से आई कल्याणम भवति संस्था की वरिष्ठ काउंसलर पूजा भट्ट तिवारी द्वारा अनुश्रुति अकैडमी फॉर डेफ में कार्यरत विशेष शिक्षिकाओं से नई शिक्षा नीति में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण से संबंधित सुझाव मांगे गए।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके साथ ही दिव्यांग जनों के लिए विशेष विद्यालयों में बाधा रहित वातावरण तैयार करने व व्यवसायिक शिक्षा के माध्यम से दिव्यांग जनों का सशक्तिकरण व पुनर्वास किए जाने पर चर्चा की गई।

वहीं समाज में जागरूकता लाने के लिए आंगनबाड़ी इकाइयों में विशेष शिक्षा के प्रति आधारभूत जानकारी प्रदान किए जाने व प्रत्येक विद्यालयों में पाठ्यक्रम के रूप में विशेष शिक्षा को माध्यमिक कक्षाओं से प्रारंभ किए जाने पर जोर दिया। कार्यशाला में साजिया, आशा मेहता, नीलिमा अग्रवाल, रेनू सूद, मुक्ता गुप्ता मोनिका सैनी, प्रिंसी, तरुण द्वारा विचार व सुझाव दिए गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top