Uttarakhand News

Uttarakhand और उत्तर भारत में आफत की बारिश? मौसम विभाग का ताज़ा अलर्ट पढ़ें

heavy rain alert
Ad

UTTARAKHAND: देश के ज़्यादातर हिस्सों में मानसून सक्रिय है और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और राजस्थान समेत अन्य क्षेत्रों में भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी
रविवार को मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली और आस-पास के इलाकों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना है। आने वाले पूरे सप्ताह मौसम इसी तरह बना रह सकता है। हाल के दिनों में हुई बारिश के बाद उमस भरी गर्मी भी बढ़ी है…लेकिन बारिश की चेतावनी से लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश में भी हो सकती है तेज बारिश
IMD के मुताबिक 20 और 21 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा 26 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। बीते दिनों हुई बारिश से कई जिलों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

उत्तराखंड और हिमाचल में भी बारिश का दौर जारी
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराखंड के कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। खासकर नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में भारी बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में भी बारिश के कारण कई सड़कें बंद हैं और मंगलवार तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों में भी बारिश की संभावना
राजस्थान के कुछ इलाकों में बीते 24 घंटों से बारिश हो रही है और कुछ स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई हैं। 21-24 जुलाई के बीच पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश की संभावना है, वहीं हरियाणा में भी 21 और 22 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। बिहार के भी कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले सप्ताह में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में भी कुछ जगहों पर गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक एहतियात बरतने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top