Champawat News

बैराज के पास हरियाणा नंबर की कार में मिले छह लाख रुपए

Ad

चंपावत: बैराज के पास से एक फॉर्च्यूनर में चेकिंग के दौरान छह लाख रुपए से भी अधिक की नगदी मिली है। इसके साथ ही जनपद पुलिस ने दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार लोग नेपाल की ओर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें भारत-नेपाल सीमा से पकड़कर कस्टम विभाग को सौंप दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मामला बुधवार की शाम का है। शारदा बैराज के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने जब हरियाणा नंबर की फार्च्यूनर कार एचआर- 34डी, 8619 को चेक किया छह लाख रुपए से अधिक की नगदी बरामद हुई है। पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो पुलिस ने नगदी को जब्त कर लिया।

बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने जानकारी दी और बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सोनम पुत्र सिम्मी, निवासी सियाल रोड, मनाली कुल्लू, हिमाचल प्रदेश और रमेश श्रेष्ठा पुत्र रतन श्रेष्ठा, निवासी ग्राम मसाला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। उल्लेखनीय है कि भारत-नेपाल सीमा पर प्रतिबंधित सामान एवं निर्धारित सीमा से अधिक की धनराशि ले जाने पर पाबंदी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top