Uttarakhand News

क्रिकेट: हल्द्वानी के देवेंद्र कुंवर का सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चयन

Ad

हल्द्वानी:उत्तराखण्ड और क्रिकेट का संबंध केवल खेल के कारण नहीं बल्कि कामयाबी के संजीवनी के कारण मजबूत हुआ है। क्रिकेट के मौदान से राज्य के लिए लगातार अच्छी खबर आने में है। खेल के मैदान से उत्तराखण्ड के लिए साल 2018 की शुरूआत भी अच्छी हुई है। हल्द्वानी के रहने वाले देवेंद्र कुंवर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (टी-20 प्रतियोगिता) में जगह पाई है। देवेंद्र ओडिशा की तरफ से खेलेंगे। देवेंद्र दाएं हाथ के इस मध्यक्रम बल्लेबाज की भूमिका निभाते है।

ADVERTISEMENTS Ad

आज सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए ओडिशा की टीम का चयन हुआ जिसमें देवेद्र ने जगह पाई। इस प्रतियोगिता में ओडिशा की कप्तानी अनुराग सारांगी को सौंपी गई है।देवेंद्र कुंवर इससे पहले भी बढ़ें मंच पर अपनी बल्लेबाजी का कमाल दिखा चुके है। उन्हें इस बदौलत ओडिशा अंडर-23 टीम की कप्तानी भी मिली थी।देवेंद्र के पिता पान सिंह कुंवर बीएसएफ में सबूदार है।वह ओडिशा  तबादला होने के बाद वही चले गए। उनकी मां का नाम धानुली देवी हाउस वाइफ है। देवेंद्र ने हल्द्वानी में कोच दान सिंह कन्याल और दान सिंह भंडारी से क्रिकेट के गुण सीखे।उन्होंने जिला और नेशनल स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। जिसका फल उन्होंने 2014-2015 में मिला। उनका चयन ओडिशा की अंडर-19 टीम में हुआ।  उन्होंने अपने पहले सीजन में 450 रन बनाए । साल 2016-2017 में हुई सीके नायडू अंडर-23 प्रतियोगिता में दाएं हाथ के इस मध्यक्रम बल्लेबाज ने  518 रन बनाए । इसमें तीन शतक भी शामिल है।  एक मैच में उन्होंने गोवा के खिलाफ 199 रनों की पारी खेली। देवेंद्र ने अपने दमदार प्रदर्शन के बदौलत ओडिशा की रणजी टी-20 टीम में भी जगह बनाई।

 

हल्द्वानी लाइव डॉट कॉम के साथ फोन पर हुई बातचीत में देवेंद्र ने बताया कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 8 जनवरी से 16 जनवरी तक रांची में खेली जाएगी। उन्होंने अपने गुरुजनों और दोस्तों का सहयोग के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने बताया, जैसे की राज्य को बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त नहीं है और ये युवा खिलाड़ियों को नकारात्मक सोचने पर मजबूर करती है। लेकिन मेरे परिवार के सहयोग से मैने अपना ध्यान केवल खेल पर लगाया और आज में उनके सहयोग के कारण ओडिशा की टीम से खेल रहा हूं। उन्होंने कहा कि यह सीज़न अच्छा नहीं रहा लेकिन वह इस टूर्नामेंट में अपना बेस्ट कर फॉर्म वापस लाने की कोशिश करेंगे।

 

देवेंद्र के चयन के बाद कोच दान सिंह कन्याल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमेशा आशा है देवू इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करेगा और सीनियर टीम में जगह बनाएगा। कोच के अनुसार देवेंद्र दवाब में और शानदार प्रदर्शन करने का दम रखता है और हमें ये जल्द देखने को मिलेगा।

वही कोच दान सिंह भंडारी ने कहा कि हमारे राज्य से युवा खिलाड़ी लगातार बड़े टूर्नामेंट का हिस्सा बन रहे है। ये दिखाता है कि राज्य को मान्यता ना मिलने की बात को पीछे छोड़ते हुए खिलाड़ी अपने लक्ष्य पर ध्यान लगा रहे है। उन्होंने  देवेंद्र के चयन पर पूरे राज्य के क्रिकेट फैंस को बधाई दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top