Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी निवासी दिव्यम रावत ने कूच बिहार ट्रॉफी में ठोका दमदार शतक

Ad

हल्द्वानी: लीजिए एक और बेटे ने प्रदेश का नाम रौशन कर दिखाया है। हल्द्वानी के दिव्यम रावत ने कूच बिहार ट्रॉफी में दमदार शतक ठोक दिया है। उत्तराखंड की तरफ से खेलते हुए दिव्यम ने हैदराबाद के खिलाफ सेंचुरी जमाई है। बता दें कि दिल्ली में खेले जा रहे इस मैच का यह दूसरा दिन है।

ADVERTISEMENTS Ad

कूच बेहार ट्रॉफी में उत्तराखंड अपनी तीसरा मुकाबला खेल रही है। यह मुकाबला एयरफोर्स कांप्लेक्स ग्राउंड, पालम, नई दिल्ली में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में हल्द्वानी निवासी दिव्यम रावत ने मैच के दूसरे दिन शानदार शतक बना दिया है। मैच के पहले दिन हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। जिसमें उन्होंने 105.5 ओवर खेलते हुए कुल 292 रन बनाए थे।

हैदराबाद की तरफ से अमन राव ने सर्वाधिक 102 रनों की पारी खेली थी।उत्तराखंड की तरफ से कप्तान अनमोल शाह ने तीन विकेट झटक कर टीम को मैच में वापसी कराई थी। अनमोल के अलावा श्रेय ने भी तीन विकेट लिए थे। इसके बाद दूसरे दिन सुबह उत्तराखंड टीम की बल्लेबाजी आई। ओपनिंग करने उतरे दिव्यम रावत और वंशज ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े।

हल्द्वानी के दिव्यम रावत के शतक पर पिता प्रयाग सिंह रावत और मां राजेंद्री रावत बेहद खुश हैं। बता दें कि पेशे से दोनों शिक्षक हैं। इस मौके पर दिव्यम के कोच और नरसिंह क्रिकेट एकेडमी के संचालक सुंदर सिंह कपकोटी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि दिव्यम ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शन में तब्दील कर दिखाया है। हालांकि अभी तो शुरुआत है। मुझे उम्मीद है दिव्यम आगे भी इसी तरह खेल दिखाकर नाम रौशन करेगा। बता दें कि दिव्यम रावत साल 2018 में उत्तराखंड अंडर-16 टीम की कप्तानी कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top