Pauri News

पौड़ी के दिव्यांशु बने लेफ्टिनेंट, बिना कोचिंग के मिली UPSC में कामयाबी

Ad

Uttarakhand news: Divyanshu Rawat: Indian Army: पहाड़ के युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। आज हर क्षेत्र में पहाड़ का युवा अपने हुनर का लोहा मनवा रहा है। बात करें रक्षा क्षेत्र की तो यहां के युवा के अंदर सेना में जाने का जज्बा ही उनको एक अलग पहचान देता है। आज हम आपको पहाड़ के ऐसे ही होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जो भारतीय सेेना में लेफ्टिनेंट बनकर भारत माता की सेवा करेंगे। हम बात कर रहें हैं दिव्यांशु रावत की। जिन्होने यूपीएससी द्वारा आयोजित एसएसबी की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। दिव्यांशु की सबसे खास बात यह है कि उन्होने ट्यूशन व कोचिंग लिए बिना ही लाखों बच्चों के बीच देशभर में 78 वीं रैंक हासिल की है।

ADVERTISEMENTS Ad

बड़े भाई से मिली सेना में जाने की प्रेरणा

दिव्यांशु श्रीनगर गढ़वाल के रहने वाले हैं। उन्होने अपनी स्कूलिंग रेनबो पब्लिक स्कूल से की है और वर्तमान में शहीद भगत सिंह कॉलेज दिल्ली में बीए सेकेंड ईयर के छात्र हैं। दिव्यांशु ने 78वीं रेंक हासिल करते हुए एसएसबी का इंटरव्यू सहित सेना के सभी पैरामीटर क्लियर कर दिए हैं। और वे अब 4 साल की ट्रेनिंग के बाद सेना में लेफ्टिनेंट पद पर काबिज होंगे। दिव्यांशु बताते हैं कि सेना में जाने के लिए प्रेरणा उन्हें अपने बड़े भाई प्रियांशु से मेिली। वे भी सेना में अफसर पद पर हैं। दिव्यांशु के पिता दिलबर सिंह रावत जीजीआईसी चौकी में अध्यापक हैं वहीं उनकी मां मंगला रावत एक गृहिणी हैं।

फुटबॉल के बेहतरीन खिलाड़ी हैं दिव्यांशु

दिव्यांशु पढ़ाई के साथ-साथ फुटबॉल के एक बेहतरीन खिलाड़ी भी हैं। उन्होने अपनी इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय अपने माता- पिता, दाद- दादी व गुरुजनों को दिया है। दिव्यांशु की इस उपलब्धि पर परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। दिव्यांशु के इस जज्बे को हम सलाम करते हैं। हल्द्वानी लाइव की तरफ से उन्हें ढ़ेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top