Nainital-Haldwani News

बड़ी खबर: हल्द्वानी बनभूलपुरा वासियों के लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए जाएंगे

Ad

हल्द्वानी: शहर में रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण को हटाने के हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब प्लान बना लिया गया है। इसी क्रम में जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने नैनीताल एसएसपी को बड़ा आदेश दिया है। उन्होंने बताया है कि माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड के आदेशों के क्रम में हल्द्वानी स्थित रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जानी प्रस्तावित है।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने बताया कि अतिक्रमण क्षेत्र थाना वनभूलपुरा मे निवास कर रहे शस्त्र लाइसेंस धारकों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान लाइसेंसी शस्त्र के दुरुपयोग की संभावना के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आदेश दिये हैं।

आदेश के मुताबित प्रभावित रेलवे भूमि के अतिक्रमण क्षेत्र में जो भी लाइसेंस धारक निवास करते हैं एवं अन्य जनपदों से स्वीकृत लाइसेंस धारक जो वर्तमान में थाना बनभूलपुरा क्षेत्रार्न्तगत निवास कर रहे हैं, उनके लाइसेंसी शस्त्रों को अग्रिम आदेशों तक तत्काल जमा कराना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top