Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी पहुंचे CM धामी,PM मोदी की रैली के लिए एमबी इंटर कॉलेज मैदान का किया निरीक्षण

Ad

हल्द्वानी: आगामी 30 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हल्द्वानी भ्रमण के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने गुरूवार को कार्यक्रम स्थल एम.बी इन्टर कालेज मैदान का जनपद प्रभारी मंत्री यतीश्वरानन्द, केन्द्रीय पर्यटन रक्षा राज्य मंत्री अजय भटट, शहरी विकास एवं संस्कृति कार्यमंत्री बंशीधर भगत व अधिकारियों के साथ जायजा लिया।

ADVERTISEMENTS Ad


निरीक्षण के उपरान्त मुख्यमंत्री ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक दौरान मुख्य विकास अधिकारी एवं लोनिवि के अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल में मंच,बैठने की व्यवस्था का लेआउट प्लान के बारे मे मुख्यमंत्री को अवगत कराया साथ ही पार्किंग स्थल के बारे मे भी बताया गया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल से जितना सम्भव हो सके उतने नजदीक पार्किग स्थल चयनित किये जांए ताकि कार्यकताओं व जनता को कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने मे परेशानियों का सामना ना करना पडे। उन्होने कहा कि प्रत्येक पार्किग स्थल व पार्किग स्थल रूट पर वालिंटियर लगाये जायेंगे ताकि बाहर से आने वाले कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक आने में परेशानी ना हो।

उन्होंने कहा कि 30 दिसम्बर को प्रधानमंत्री हल्द्वानी मे कुमाऊ की करोडो रूपये की लागत की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगें। श्री धामी ने कहा टनकपुर-बागेश्वर ब्राडगेज रेल लाइन सर्वे हेतु 29 करोड की धनराशि भारत सरकार से जारी हो चुकी है। जमरानी बांध की सैद्वान्तिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top