Nainital-Haldwani News

नैनीताल डीएम ने क्यों कहा, अधिकारियों के खिलाफ दर्ज करें FIR

Ad

नैनीताल: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार नैनीताल जनपद में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन जिसके तहत जनपद वासियों को जल आपूर्ति हेतु हर घर नल लगाने के गतिमान निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए समीक्षा बैठक ली।
समीक्षा बैठक में नैनीताल जिले में 1027 करोड़ की योजना से प्रथम फेस के बाद 586 द्वितीय फेस के स्वीकृत कार्य किए जाने हैं जिलाधिकारी ने जल संस्थान, जल निगम एव कार्यदायी संस्था को कार्यों में पारदर्शिता,समयबद्वता एव गुणवत्ता के साथ ही मानकों के अनुरूप संबंधित अधिकारियों एव कार्यदायी संस्था को कार्य करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा यदि कार्यों में किसी प्रकार की खामियां पाई गई तो संबंधित अधिकारी एव कार्यदायी संस्था के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad


उन्होंने उप जिलाधिकारियो को जल जीवन मिशन के कार्यों की गुणवत्ता की स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए कहां क्या कार्य मानकों के आधार पर किया जा रहा है या नहीं यदि मानकों के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है तो ऐसे संबंधित विभाग एवं कार्यदायी संस्था के खिलाफ एफ आई आर करना सुनिश्चित करें।


समीक्षा के दौरान जल संस्थान जल निगम ने बताया कि कार्य के दौरान वन भूमि क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जल जीवन मिशन के कार्यों प्रभावित हो रहे हो रहे है । जिस पर जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों ऐसे स्थानों पर कार्य न रोकने के निर्देश दिए।


अधिशासी अभियंता पेयजल जल निगम जी एस तोमर ने बताया की जनपद मे जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 1153 करोड की धनराशि से 989 कार्य योजना पर कार्य किया जाना जिसके तहत 493 पर कार्य पूर्ण कर लिया गया,275 मै कार्य गतिमान है, शेष 22 जलनिगम एव 187 जल सस्थान के कार्यो मै टेंडर प्रक्रिया गतिमान है।


ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top