Nainital-Haldwani News

मनीष कुमार सिंह बने हल्द्वानी के नए SDM, जिलाधिकारी गर्ब्याल ने किए दो तबादले

मनीष कुमार सिंह बने हल्द्वानी के नए SDM, जिलाधिकारी गर्ब्याल ने किए दो तबादले
Ad

हल्द्वानी: जिलाधिकारी ने दो अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। जिसके बाद नगर को एक नया उपजिलाधिकारी मिल गया है। जी हां, अब हल्द्वानी में एसडीएम पद पर तैनात विवेक राय का ट्रांसफर कर दिया गया है। विवेक राय को लालकुआं की जिम्मेदारी सौंप कर मनीष कुमार सिंह को हल्द्वानी का नया एसडीएम बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने दो अधिकारियों के पदों में फेरबदल किया है। इस लिहाज से अब हल्द्वानी के नए एसडीएम मनीष कुमार सिंह और लालकुआं के नए उपजिलाधिकारी विवेक राय होंगे। मनीष कुमार सिंह ने अपना कार्यभार संभालने के बाद कहा कि कोरोना से लड़ना पहली प्राथमिकता है।

मनीष कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में कमी जरूरी आई है। मगर संभावित तीसरी लहर को ले कर अभी से तैयारियां की जाएंगी। ताकि अगर ये लहर आती है, तो इससे बचा जा सके। इसके साथ ही आमजन की हर समस्या का समाधान कोरोना गाइडलाइंस को ध्यान में रख कर किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top