Nainital-Haldwani News

नैनीताल में बनेगी स्मार्ट पार्किंग, कुल 700 वाहन हो पाएंगे PARK

Ad

Nainital News:कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में मेट्रोपोल नैनीताल में प्रस्तावित स्मार्ट पार्किंग और नैनीताल के 07 जंक्शन व 63 आंतरिक सड़कों के सुदृढ़ीकरण हेतु तैयार डीपीआर के संबंध में जिलाधिकारी ने लोनिवि नैनीताल के अधिकारियों के साथ बैठक ली। लोनिवि नैनीताल द्वारा मेट्रोपोल में लगभग 20 करोड़ की लागत से स्मार्ट पार्किंग व 26 करोड़ की लागत से 07 जंक्शन और 63 सड़कों के सुदृढ़ीकरण हेतु डीपीआर तैयार की गई है ।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में जिलाधिकारी ने ई ई लोनिवि रत्नेश सक्सेना को प्रथम चरण में तल्लीताल चौराहे एवम रैमजे रोड के सुधारीकरण एवम सौंदर्यीकरण कार्य को मानसून अवधि के तत्काल बाद शुरू कराने के निर्देश दिए।

मेट्रोपोल में स्मार्ट पार्किंग हेतु 2.67 हेक्टयर भूमि प्रस्तावित की गई है। लोनिवि नैनीताल द्वारा 20 करोड़ की लागत से डीपीआर तैयार की गई है। इसके अंर्तगत 500 चौपहिया व 200 दोपहिया वाहनों की पार्किंग तैयार की जायगी।

स्मार्ट पार्किंग के साथ ही ट्रैफिक कंट्रोल हेतु रिंग रोड का भी प्रावधान रखा गया है एवम संपूर्ण पार्किंग का डिज़ाइन पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है ।

दूसरे प्रस्ताव के रूप में 26 करोड़ की लागत से नैनीताल के 07 जंक्शन व 63 आंतरिक मार्गों के सुदृढ़ीकरण के लिए लोनिवि द्वारा डीपीआर तैयार कर दी गई है। 07 जंक्शन में मल्लीताल रिक्शा, एसबीआई तिराहा, मस्जिद तिराहा, तल्लीताल बस स्टैंड, मन्नू महारानी , फाँसी गधेरा-ठंडी सड़क व चीना बाबा चौराहे को जाम से निजात हेतु सुधारीकरण किया जाएगा। जिन 63 आंतरिक सड़कों का सुधारीकरण किया जाना है उनकी कुल लम्बाई 57 किलोमीटर है।


जिलाधिकारी द्वारा बैठक में डीपीआर का अनुमोदन कर धनराशि आवंटन हेतु शासन को एक सप्ताह में भेजे जाने के निर्देश दिए गए ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top