Nainital-Haldwani News

रामगढ़, मुक्तेश्वर समेत नैनीताल में बनेंगे छह हेलीपैड! बढ़ेगा पर्यटन और मिलेगा रोजगार

Ad

नैनीताल: हेली सेवाओं के विस्तार के लिए शासन प्रशासन सक्रियता के साथ काम कर रहा है। इसमें कोई दोराय नहीं कि हेली सेवाएं पर्यटन के साथ साथ रोजगार के भी नए दरवाजे खोलती हैं। जिससे एक बार में कई सारे परिवार लाभान्वित हो सकते हैं। इसी कड़ी में अब नैनीताल डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने रामगढ़, मुक्तेश्वर समेत कुल छह क्षेत्रों में हेलीड्रोम/हेलीपैड की संभावना और भूमि चयन करते हुए पांच दिनों में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि 12 जून को मुख्य सचिव उत्तराखंड द्वारा लेटीबूंगा, शशबनी, मुक्तेश्वर इत्यादि क्षेत्रों का भ्रमण किया गया था। जिस दौरान उन्होंने पर्यटन उद्योगों को अधिक बढ़ावा दिए जाने के निर्देश दिए थे। साथ ही उद्योगों को आकर्षित करने और पर्यटन की संभावनाओं को टटोलने के अलावा हेलीकॉप्टर सुविधायें दिए जाने के लिए हेलीड्रोम/हेलीपैड बनाए जाने के निर्देश दिए थे।

मुख्य सचिव के निर्देशों के बाद डीएम गर्ब्याल ने उपजिलाधिकारी, अधिशासी अभियन्ता, लोनिवि भवाली, भू-वैज्ञानिक, भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई, हल्द्वानी को नामित करते हुए एक समिति का गठन किया है। यह समिति रामगढ़, नथुवाखान, मुक्तेश्वर, शशबनी, लेटीबूंगा, धानाचूली इत्यादि क्षेत्रों में हैलीड्रोम/हैलीपैड (भूमि की उपलब्धता के अनुसार) भूमि का चयन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय को पांच दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपेगी। गौरतलब है कि इन क्षेत्रों में हेलीपैड बनने से पर्यटन में बढ़ावा होगा और रोजगार भी मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top