Dehradun News

DM सविन बंसल ने बदली बटोली गांव की किस्मत! जानिए कैसे?

DM Savin Bansal
Ad

देहरादून : आपदा प्रभावित क्षेत्र बटोली के लोगों की वर्षों पुरानी पेयजल और विद्युत समस्याओं का आखिरकार स्थायी समाधान मिलने जा रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल के हालिया दौरे के बाद जिला प्रशासन ने पेयजल लाइन के लिए 3.79 लाख रुपये और विद्युत लाइन सुधारीकरण के लिए 2.19 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी है। जिलाधिकारी ने युद्धस्तर पर काम शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं…ताकि जल्द से जल्द ग्रामीणों को राहत मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad

मिसराज पट्टी के सुदूरवर्ती गांव बटोली में पहले जंगल के बीच से गुजरने वाली बिजली लाइन बार-बार बाधित हो जाती थी…जिससे ग्रामीणों को लंबे समय तक अंधेरे में रहना पड़ता था। वहीं छोटी पाइपलाइन के कारण पेयजल की भी भारी किल्लत थी। डीएम सविन बंसल ने दौरे के दौरान इन समस्याओं को गंभीरता से लिया और मौके पर ही बजट जारी करने की घोषणा कर दी।

इसके साथ ही अतिवृष्टि के चलते टूटे हुए रास्ते को जिला प्रशासन ने रातों-रात ठीक करवाया और वैकल्पिक मार्ग भी तैयार किया। पूरे बारिश के मौसम में रास्ता सुचारू रखने के लिए 24×7 मशीनरी और मैनपावर भी तैनात की गई है। साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्थायी हेलीपैड के लिए भूमि चयन की कार्रवाई भी पूरी कर ली गई है।

जिलाधिकारी ने अपने दौरे के दौरान प्रभावित ग्रामीणों को प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया था। उन्होंने तत्काल प्रभाव से प्रत्येक प्रभावित परिवार को तीन माह के लिए 4-4 हजार रुपये प्रतिमाह एडवांस भी उपलब्ध कराए थे।

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि योजना की फाइल 21 जुलाई को जिलाधिकारी के सामने पेश की गई थी…जिस पर स्वीकृति मिलने के बाद कार्यदायी संस्थाओं को धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि कार्य पूरा होने के बाद जीओ टैग फोटोग्राफ के साथ उपयोगिता प्रमाण पत्र जिला पंचायत को सौंपा जाए।

इस फैसले से बटोली गांव के लोगों को न सिर्फ राहत मिली है…बल्कि बरसों से चली आ रही पेयजल और बिजली की समस्याओं का स्थायी समाधान भी सुनिश्चित हुआ है। ग्रामीणों ने इसके लिए जिलाधिकारी सविन बंसल और प्रशासन का आभार जताया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top