Jobs

दिल्ली मेट्रो में काम करने की मिलेगी डेढ़ लाख से भी अधिक सैलरी, तुरंत करें आवेदन

दिल्ली मेट्रो में काम करने की मिलेगी डेढ़ लाख से भी अधिक सैलरी, तुरंत करें आवेदन
Ad

दिल्ली: नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक शानदार खबर है। दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉरपोरेशन (Delhi Metro Railway Corporation) आपके लिए नौकरी का खास मौका लेकर आया है। अगर आप अहर्ता के पैमानों पर खरे उतरते हैं तो आपकी बल्ले बल्ले होने वाली है। अधिसूचना (notification) के अनुसार चुने जाने पर आपको अधिकतम सैलरी डेढ़ लाख रुपए से भी अधिक मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने असिसटेंट मैनेजर (सुरक्षा) पोस्ट कोड 01 / एएम / एस को भरने के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों के पास 17 दिसंबर तक ही आवेदन करने का मौका है। गौरतलब है कि डीएमआरसी (DMRC) द्वारा नोटिफिकेशन में एक रिक्ति की पेशकश की गई है।

इस रिक्ति के लिए उम्मीदवार की उम्र सीमा अधिकतम 55 साल रखी गई है। साथ ही उम्मीदवार के पास बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। ये माना जा रहा है कि जनवरी 2022 के पहले सप्ताह में ही डीएमआरसी वेबसाइट (DMRC website) पर शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची अपलोड की जाएगी। खास बात ये है कि पद के लिए अनुबंध वेतनमान (salary) (आईडीए) 50,000-1,60,000 निर्धारित किया गया है।

जानकारी के अनुसार इसके लिए इंटरव्यू जनवरी 2022 के तीसरे हफ्ते में मेट्रो भवन, बाराखंभा रोड, नई दिल्ली में या ऑनलाइन मोड (online mode) के माध्यम से (अस्थायी रूप से) आयोजित किया जाएगा। इससे अधिक जानकारी के लिए आप दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉरपोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

कैसे करें आवेदन

1. भरे हुए आवेदन पत्र को एक लिफाफे में भेजना होगा, जिस पर पोस्ट का नाम प्रमुखता से लिखा हो।

2. 17/12/2021 तक इसे जमा कराएं। स्पीड पोस्ट के माध्यम से या स्कैन की गई प्रतियों के साथ आवेदन पत्र को ईमेल करें।

3. अन्य सभी मांगे गए दस्तावेजों (जैसा कि आवेदन पत्र में कहा गया है) [email protected] पर भेज दें।

4. ईमेल के विषय में पद का नाम और विज्ञापन संख्या का उल्लेख करें।

5. स्पीड पोस्ट इस पते पर करें – कार्यकारी निदेशक (एचआर) दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड मेट्रो भवन, फायर ब्रिगेड लेन, बाराखंभा रोड, नई दिल्ली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top