
Narendra Modi Uttarakhand Visit | Dat Kali Temple Dehradun | PM Modi Tour | Uttarakhand News | Religious Visit : प्रधानमंत्री Narendra Modi 14 अप्रैल को उत्तराखंड के अपने 27वें दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान उनका कार्यक्रम खास तौर पर आस्था से जुड़ा रहेगा। प्रधानमंत्री गणेशपुर हेलीपैड पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से देहरादून-सहारनपुर बॉर्डर स्थित प्रसिद्ध Dat Kali Temple में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे।
यह पहली बार होगा जब पीएम मोदी इस चमत्कारी मंदिर में पहुंचकर माता का आशीर्वाद लेंगे। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार देहरादून में प्रवेश करने से पहले मां डाट काली के दर्शन करना शुभ माना जाता है। यही वजह है कि यहां देश ही नहीं…बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं।
श्रद्धालुओं ने साझा किए चमत्कारिक अनुभव
मंदिर में आने वाले भक्तों का कहना है कि मां डाट काली की कृपा से उनकी जिंदगी बदल गई। चंपावत के रहने वाले दिनेश सिंह ने बताया कि साल 2023 उनके लिए बेहद कठिन रहा। सड़क हादसा, दुकान में आग और पारिवारिक नुकसान ने उन्हें तोड़ दिया था। वह मानसिक तनाव में चले गए थे…लेकिन मां से प्रार्थना करने के बाद धीरे-धीरे उनकी स्थिति सुधरी और आज वह अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन जी रहे हैं।
10 साल बाद गूंजी किलकारियां
देहरादून की रहने वाली ज्योति ने भी माता की कृपा का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि शादी के बाद कई साल तक उन्हें संतान सुख नहीं मिला। लगातार 10 साल तक मन्नत मांगने के बाद उनके घर बेटी का जन्म हुआ। आज उनकी बेटी 12 साल की है और वह इसे माता का आशीर्वाद मानती हैं।
ब्रिटिश काल से जुड़ा है मंदिर का इतिहास
मां डाट काली मंदिर का इतिहास भी काफी रोचक है। बताया जाता है कि 19वीं सदी में अंग्रेजों को सहारनपुर और देहरादून के बीच सुरंग बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई प्रयासों के बावजूद काम सफल नहीं हो पा रहा था।
मान्यता है कि एक अंग्रेज इंजीनियर को सपने में मां काली ने दर्शन दिए और मंदिर निर्माण का निर्देश दिया। इसके बाद मंदिर का निर्माण कराया गया और फिर सुरंग का काम सफलतापूर्वक पूरा हुआ। तभी से यह मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र बन गया।
आस्था और विकास का संदेश
प्रधानमंत्री का यह दौरा आस्था और विकास दोनों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ यह यात्रा लोगों की आस्था से जुड़ाव का भी प्रतीक है।






