Viral

पीएम मोदी की डिग्री का मामला, शाहरुख खान ने डिग्री दिखाकर छेड़ा ?

Ad

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें या वीडियो, यह कहानी पुरानी हो गई है। अब एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरूख खान अपनी दिल्ली विश्वविद्यालय की डिग्री दिखाते हुए मुस्कुरा रहे हैं। यह फोटो तब वायरल हुई है, जब पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री को लेकर सवाल-जवाब का सिलसिला कायम है। ऐसे में हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि क्या शाहरुख खान ने डिग्री दिखाकर प्रधानमंत्री मोदी को चिढ़ाया है ?

ADVERTISEMENTS Ad

पहले आपको बता दें कि हाल ही में गुजरात हाईकोर्ट ने पीएम मोदी की डिग्रियां जारी करने के केंद्रीय सूचना आयोग सीआईसी के आदेश को रद्द किया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका को तुच्छ और भ्रामक बताकर उनके खिलाफ 25000 का जुर्माना भी लगाया गया था। इसके बाद से ही पूरे देश में बहस चल गई। एक तरफ से भाजपा के नेता, जो इसे सत्य और न्याय की जीत बता रहे थे। वहीं, दूसरी तरफ कई सारे दलों ने सवाल भी खड़े किए।

इसी बीच इंटरनेट पर तेजी से शाहरुख खान की डिग्री वाली तस्वीर वायरल हो गई। पीएम मोदी से डिग्री मांगने वाले लोग शाहरुख के समर्थन में उतरे और बोले कि डिग्री असली हो तो दिखाने में कोई हर्ज नहीं है। कई यूजर्स ने तरह तरह के कमेंट किए। मगर लल्लनटॉप की रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया पर तेजी से परोसा जा रहा यह सत्य सत्य नहीं है।

एक रिपोर्ट के अनुसार यह तस्वीर साल 2023 नहीं बल्कि साल 2016 फरवरी की है, जब शाहरुख खान पढ़ाई पूरी करने के 28 साल बाद हंसराज कॉलेज से अपनी डिग्री लेने के लिए आए थे। तभी उन्होंने यह फोटो भी खिंचवाई थी और यह फोटो अब अलग तरह से सोशल मीडिया पर परोसी जा रही है और इसे प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री के मामले से भी जोड़ दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top