Uttarakhand News

उत्तराखंड:मालकिन को बचाने के लिए गुलदार से भीड़ गया कुत्ता, वफादारी को सलाम

Ad

पहाड़ी इलाकों में गुलदार के आतंक से दहशत का माहौल बना हुआ है। अब पहाड़ की जनता को शाम के समय बाहर निकालने में डर महसूस होने लगा है। वहीं दर्जनों ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर है। यह वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ने के अलावा कई लोगों की जान भी ले चुके हैं। एक और घटना द्वाराहाट विकासखंड के सुदूर रडा गांव से आई है। जहां एक गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। महिला की चीख पुकार सुन घर के पालतू कुत्ते ने अपनी मालकिन को बचाने का प्रयास किया और सफल भी हुए। पालतू कुत्ते गुलदार से भिड़ गए इस दौरान कुत्ता घायल हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:चोरों ने ज्वेलरी की दुकान में किया हाथ साफ, सीसीटीवी पर कैद हुआ कारनामा

यह भी पढ़े:CM त्रिवेंद्र की घोषणा के बाद अब इस तरह से संचालित होगा नैनीताल का रैमजे अस्पताल

आपको बता दे कि देर रात रड़ा गांव में पुजारी रमेश चंद्र की पत्नी कमला घर के बाहर निकली थी, कि तभी घुप अंधेरे में आंगन के कोने पर घात लगाए गुलदार ने हमला बोल दिया गुलदार के हमले में बचाव के लिए कमला देवी चिल्लाई की तभी घर का पालतू कुत्ता मालकिन को बचाने के लिए गुलदार पर झपट पड़ा इस बीच कुत्ता गुलदार के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया लेकिन महिला की जान बच गई। इस दौरान महिला का कुत्ता घायल भी हो गया।

यह भी पढ़े:हल्द्वानी के MD और MS डॉक्टर धरने पर उतरे ,हड़ताल से मरीजों को होगा नुकसान

यह भी पढ़े:रानीबाग से नैनीताल चिड़ियाघर पहुंची बाघिन शिखा, पर्टयक भी कर पाएंगे दीदार

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top