Viral

बस में सीट पर सो रहा था डॉगी, यात्रियों ने किया दिल जीतने वाला काम, देखें VIDEO

Ad

नई दिल्ली: यात्री ट्रेन, मेट्रो अथवा बसों में अपनी सीटों को लेकर बड़े ही चौकन्ने रहते हैं। हाल ही में मुंबई लोकल में खाली सीट पर बैठने को लेकर महिलाओं में हाथापाई हुई थी। जिसका वीडियो सीट को लेकर होने वाली मारामारी का उदाहरण है। मगर इस बार एक दिल पिघलाने वाला वाडियो वायरल हुआ है। बस की इस वायरल क्लिप में यात्री सिर्फ इसलिए सीट छोड़ देते हैं क्योंकि उस पर एक डॉगी सो रहा होता है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि यह वीडियो दक्षिण अमेरिकी देश चिली (Chile) का है और इसे ट्विटर हैंडल @myworld2121 ने 5 अक्टूबर को ट्विटर पर शेयर किया था। कैप्शन के अनुसार बस (वैगन) में काफी भीड़ थी और वह (डॉगी) 2 सीटों पर कब्जा करके लेटा था। फिर भी किसी ने उसे नींद से जगाकर परेशान नहीं किया। यूजर्स का कहना है कि इस वीडियो ने उनका दिन बना दिया तो कुछ ने कहा कि बड़े अच्छे लोग हैं।

गौरतलब है कि क्लिप 14 सेकंड का है, जिसकी शुरुआत बस में मौजूद यात्रियों की भीड़ दिखाने से होती है। वीडियो में डॉगी भीड़ से बेखबर आराम से सोता नजर आता है। यात्री कुत्ते को देखते हैं लेकिन कोई भी उसे परेशान नहीं करता। मतलब, कोई भी यात्री डॉग को भगाकर सीट पर बैठने की कोशिश नहीं करता। ऐसी इंसानियत अगर हर किसी देश और स्थान पर देखने को मिले तो बात अलग ही हा जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top