Viral

क्या आप भी खाते हैं Dominos पिज्ज़ा, वायरल तस्वीर देखने के बाद 100 बार सोचेंगे…

Ad

हल्द्वानी: हमारे आसपास बहुत कम ही ऐसे लोग होंगे, जिन्हें पिज्जा देखकर लालच ना होता हो। लालच होना इसलिए भी लाजमी है क्योंकि इसे पेश भी इसी तरह किया जाता है कि किसी के भी मुंह में पानी आ जाए। परंतु सोशल मीडियो पर वायरल होती डोमिनोज की एक तस्वीर ने हर किसी को होश उड़ा दिए हैं। पिज्जा बेस बनाने के लिए तैयार मैदे के पेड़े के पास झाड़ू और पोछा टंगा हुआ है। जिसे देखकर लोग तरह तरह की बातें भी कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

डोमिनोज के किचन की एक तस्वीर बीते दिनों इंटरनेट पर वायरल हुई थी। जो किचन से कम एक स्टोर रूम ज्यादा लग रहा था। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि पिज्जा बेस की ट्रे के ठीक उपर एक झाड़ू लटक रहा है। इतना ही नहीं उसके बगल में पोछा है और साथ ही आसपास स्टाफ के कपड़े टंगे हुए हैं। सवाल ये है कि किचन को इस तरह का रूप दिया तो आखिर क्यों दिया गया। और कम से कम पिज्जा के सामान को तो ढकना ही चाहिए था।

गौरतलब है कि तस्वीर से यह स्पष्ट नहीं था कि ये किस पिज्जा आउटलेट की हैं। लेकिन हाईजीन और साफ-सफाई को ही अपनी प्राथमिकता बताने वाले डोमिनोज ने खुद स्वीकार किया कि यह तस्वीर उनके आउटलेट की है। बता दें कि यह तस्वीर बेंगलुरू की बताई जा रही है। इसके इंटरनेट पर वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने डोमिनोज की क्लास लगाई है तो कई ने व्यंग्य करते हुए कहा है कि डोमिनोज के पिज्जा की गुणवत्ता आपके सामने है।

बहरहाल डोमिनोस ने फिर दोहराया है कि वे हाईजीन और फूड सेफ्टी के लिए अपने वर्ल्ड क्लास प्रोटोकॉल्स से कोई समझौता नहीं करेंगे। इसी के साथ उनका कहना है कि जो तस्वीरें वायरल हुईं वह केवल एक आउटलेट की घटना है। हमने संज्ञान में आते ही उस आउटलेट के खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई की है। डोमिनोज ने सभी से भरोसा रखने का निवेदन किया है और कहा है कि हम ग्राहकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का ख्याल रखते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top