Dehradun News

देहरादून से दिल्ली अब केवल चार घंटे दूर, नॉन स्टॉप दौड़ेंगी Volvo बसें

देहरादून से दिल्ली अब केवल चार घंटे दूर, नॉन स्टॉप दौड़ेंगी Volvo बसें
Ad

देहरादून: दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब उत्तराखंड रोडवेज की वोल्वो बस सेवा नॉन स्टॉप शुरू होने जा रही है। बता दें कि बीते काफी समय से यात्रीजन इस संबंध में मांग भी कर रहे थे। खास बात ये है कि वोल्वो बस यात्रियों को छह-सात घंटे की बजाय केवल चार घंटे में दिल्ली पहुंचा देगी।

ADVERTISEMENTS Ad

वोल्वो बस सेवा का रूट रुड़की, मुजफ्फरनगर, मेरठ बाइपास, एक्सप्रेस वे रहेगा। सुबह 11 बजे दून से निकलने के बाद ये बस दोपहर तीन बजे दिल्ली आइएसबीटी पहुंचेगी। गौरतलब है कि एक्सप्रेस वे के टोल बंद होने के कारण फिलहाल बस का किराया किराया 772 रुपये ही रहेगा, मगर बाद में इसका किराया बढ़ेगा।

रोडवेज के दून मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने दावा किया कि बस चार घंटे से भी कम समय में सफर पूरा करेगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को बस का ट्रायल है। हालांकि पहले दिन समीक्षा के बाद समय सारणी में बदलाव भी किए जा सकते हैं। खासकर उन यात्रियों के हिसाब से उक्त समय सही नहीं है, जो सुबह दून से जाकर शाम को वापसी करना चाहते हैं।

ऐसा भी हो सकता है कि यात्रियों की सहूलियत के लिए बस का शाम को दिल्ली से पांच बजे लौटने का समय ना बदलकर जाने का समय सुबह छह या साढ़े छह बजे किया जाए। गौरतलब है कि कोरोना काल के बाद अब धीरे धीरे बसों का संचालन शुरू हो रहा है। जिससे यात्रियों को भी सुविधा मिलनी शुरू हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top