Nainital-Haldwani News

डबल लेन रानीबाग पुल जल्द शुरू होगा, हल्द्वानी से पहाड़ का सफर होगा सुहाना

Ad

हल्द्वानी: पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी आने वाले लोगों को जल्द राहत मिलेगी। निर्माणधीन रानीबाग पुल जल्द शुरू हो जाएगा। विधायक राम सिंह कैड़ा पुल के निर्माण पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ रानीबाग में निर्माणाधीन टू लेन पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार से पुल का निर्माण जुलाई तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

रानीबाग टू लेन पुल का निर्माण केंद्र सरकार द्वारा 7.17 करोड़ रुपए की धनराशि से हराया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पुल का काम जुलाई तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद अगस्त में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट द्वारा उद्घाटन कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान लोनिवि ईई मदन मोहन सिंह पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य प्रेमबल्लभ बृजवासी, प्रधान डीके शर्मा, मनोज चनौतिया, पंकज मेहरा, हेम चंद्र आदि मौजूद रहे।

पिछले कुछ वर्षों से बारिश के सीजन में पुल को बंद किया जा रहा था। पुल के पास भूस्खलन भी काफी होता है और यह भी एक चिंता का विषय रहा है। वहीं सिंगल लेन पुल की वजह से एक तरफ लंबा जाम भी लग जाता था और इसी का तोड़ निकालने के लिए डबल लेन पुल का निर्माण हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top