Uttarakhand News

उत्तराखंड घूमने आए दो भाई, दोस्त ने घर में अकेली मां और दादी को मार दिया

Ad

देहरादून: राजधानी दिल्ली से उत्तराखंड पहुंचे भाइयों ने मां और दादी की देखभाल की जिम्मेदारी दोस्त को दी लेकिन दोस्त ने भरोसों को शर्मसार किया। रुपए की लालच में उसने मां और दादी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को लूट के लिए अंजाम दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

दिल्ली के वेलकम इलाके में सास-बहू की हत्या कर लूट मामले ने सभी को हिलाकर रख दिया। वेलकम क्षेत्र के सुभाष पार्क निवासी शशांक की चांदनी चौक तिलक बाजार में पूजा सामग्री का कारोबार है। वह अपने छोटे भाई सार्थक और कुछ दोस्तों के साथ 12 अगस्त को उत्‍तराखंड घूमने गए थे। घर पर उनकी दादी विमला देवी और मां डोली राय अकेली थी। छुट्टियां मनाकर दोनों भाई मंगलवार सुबह जब घर वापस लौटे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी पर हर्षित को देखा गया और फिर उसे पकड़ा।

पुलिस ने आरोपित के घर से लूटे गए करीब 24 हजार रुपये और लाखों रुपये कीमत के गहने बरामद कर लिए हैं। इसके साथ ही हत्या में इस्तेमाल की गई चाकू और स्कूटी भी पुलिस ने बरामद की है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह कर्ज में डूबा हुआ है और उसे चुकाने के लिए इसने हत्या की योजना बनाई। दादी विमला देवी और मां डोली राय के साथ हुए इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top